फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   film,tv actor,CMO,doctor,artist

अभिनय में किसी को कॉपी न करें अपना स्टाइल विकसित करें

Fri, 04 Jun 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
film,tv actor,CMO,doctor,artist
कोंच। लोकप्रिय टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के असिस्टेंट डायरेक्टर एवं अभिनेता शिवम मेहरोत्रा ने कहा कि रंगकर्मी अभिनय में किसी की नकल न करें बल्कि अपना स्वयं का स्टाइल बनाएं। यह बात उन्होंने इप्टा रंगकर्मियों के साथ वर्चुअल संवाद में शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) कोंच इकाई की निशुल्क ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के चौथे दिन असिस्टेंट डायरेक्टर एवं एक्टर शिवम मेहरोत्रा ने रंगकर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए उनके तमाम सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्मों में बेहतर अदाकारी का रास्ता नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जाता है। थिएटर सिखाने वाले संस्थानों में सीखने से बेहतर है युवा लगातार नाटक करें। अभिनेता बनने के लिए अध्ययन भी जरूरी है। उन्होंने कहाए बुंदेलखंड में थिएटर एवं सिनेमा की अपार संभावनाएं हैं। सभी रंगकर्मी स्थानीय सिनेमा को विकसित करें।
विज्ञापन

इप्टा के प्रांतीय सचिव डॉ मोहम्मद नईम ने कहा कि नाटक की विषय वस्तु में सामाजिक सरोकारों का होना जरूरी है। रंगकर्मियों को चाहिए कि अधिक से अधिक नाटकों को पढ़े और चिंतन करें। उनकी विषय वस्तु के आधार पर कल्पनाशीलता को विकसित करें तथा एकल अभिनय के माध्यम से अपने हुनर को विकसित करें। अध्यक्षता कर रहे इप्टा कोंच के संरक्षक अनिल ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। आप लोग जरूर ही अपने मुकाम पर पहुंचेंगे बशर्तें मेहनत, पूरी लगन व निष्ठा के साथ अपने कार्य में लग जाएं। आभार एवं तकनीकी जिम्मेदारी का निर्वाहन सचिव पारसमणि अग्रवाल व संचालन डॉ मोहम्मद नईम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-8-दीवार पर पोस्टर चस्पा करने के साथ नागरिकों को पंपलेट्स देकर जागरूक करते यूपी 112 के जवान। संवाद
पुलिस, दमकल, चिकित्सा के लिए यूपी 112
-एक देश एक नंबर एक आपात प्रणाली सिर्फ एक कॉल यूपी 112 पर मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। हाईटेक होती कानून व्यवस्था में उस समय एक और नया आयाम जुड़ गया। जब यूपी सरकार ने विभिन्न सेवाओं का एकीकरण करते हुए इसके व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। ताकि राज्य की जनता सिर्फ एक ही नंबर यूपी 112 पर कॉल करके पुलिस, आग, चिकित्सा और आपदा आदि स्थितियों में मदद प्राप्त कर सके। इसके लिए एक देश, एक नंबर, एक आपात प्रणाली नाम का नारा दिया गया है। स्थानीय यूपी 112 के कर्मियों ने यहां पंपलेट्स बांटकर, दीवारों पर पोस्टर लगाकर लोगों को इस नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

सरकार हेल्पलाइन नंबरों को एक ही छतरी के नीचे लेकर आई है। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया है। इसके लिए यूपी 112 के अंतर्गत महिला पीआरबी को लगाया गया। हेल्पलाइन 1090, 181 और यूपी 112 को अब एकीकृत कर दिया गया है। महिला एवं बाल अपराध, चल अचल संपत्ति को लेकर विवाद, यातायात, अतिक्रमण, गंभीर अपराधों के साथ साथ व्यापारिक, राजकीय, औद्योगिक प्रतिष्ठान, मकान, खेत खलिहान, रेल वाहन आदि में आग लगने की स्थिति में यूपी 112 पर कॉल करके मदद प्राप्त की जा सकती है। किसी भी तरह की दुर्घटना, प्रसूति के समय या हार्ट अटैक, मिर्गी आदि की स्थिति में भी यह नंबर काम करेगा। बाढ़, बिजली, भूस्खलन जैसी आपदाओं में भी यूपी 112 पर ही मदद मिल सकेगी। यूपी 112 के कर्मियों शंकरलाल यादव, मोहर सिंह, अनिल, नरेशचंद्र आदि इसके लिए बाकायदा प्रचार प्रसार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed