{"_id":"6083097c8ebc3ebcc434e9d9","slug":"fighting-for-demanding-extortion-pushing-the-soldiers-away-orai-news-knp6250494124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने पर मारपीट, सिपाहियों से धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने पर मारपीट, सिपाहियों से धक्का मुक्की
विज्ञापन
कोंच। दबंगों ने रंगदारी के लिए प्राइवेट बस चालक परिचालक के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एक आरोपी को पकड़ा तो उसके साथियों ने सिपाहियों को धक्का देकर उसे छुड़ा लिया। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
कोंच से दिल्ली के बीच चलने वाली प्राइवेट बस सुबह स्टैंड पर खड़ी थी। तभी क्षेत्र के कुछ दबंग पहुंचे और चालक अखिलेश व परिचालक विपिन से रंगदारी मांगने लगे। इस पर विपिन ने बस एजेंसी के रिश्तेदार समीर को बुला लिया। इस पर मामला बढ़ गया तो दबंगों ने विपिन और समीर की जमकर पिटाई की। इस बीच स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर कोंच पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया।
इस पर आरोपी के साथियों ने सिपाहियों को धक्का देकर उसे छुड़ा लिया और मौके से भाग निकले। परिचालक ने 64 हजार लूट का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिचालक से लूट व सिपाहियों से धक्कामुक्की की बात गलत है। दोनों ओर से छह लोगों वसीम अकरम, समीर अहमद, नौशाद निवासी भगतसिंह नगर व अजय, विकास व ब्रजेश निवासी जवाहर नगर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।