फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fight for right - Aparna

हक के लिए लड़ें-अर्पणा

Sat, 06 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उरई
ब्यूरो, अमर उजाला उरई Updated Sat, 06 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fight for right - Aparna

महिला सशक्तीकरण व भ्रूण हत्या पर टाउनहाल में

विज्ञापन
शुक्रवार को सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अर्पणा यादव ने महिलाओं को सीख दी कि वह कानून की जानकारी रखें। तभी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर पाएंगी। महिलाओं को आधी आबादी का हक अभी तक नहीं मिला है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। बेटियों को हर हाल में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देनी होगी। इसके बाद वह शोहदों से निपट लेंगी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी अवेेयर संस्था की संस्थापक अर्पणा यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा करने के साथ कानून भी जानना होगा।

बेटियों को मार्शल आर्ट सिखाने के लिए वह जनपद में पहल करेंगी और महाविद्यालयों व इंटर कालेजों में निशुल्क प्रशिक्षण दिलाएंगी। महिलाओं को चाहिए कि वह अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाएं।

बेटी को जन्म लेने दें वह अभिशाप नहीं बल्कि उनका सहारा बनेगी। कहा कि कानून की किताब जरूर खरीदें और उसका अध्ययन करें। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो।

विशिष्ट अतिथि ताहिरा हसन ने भी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  मिर्जा साबिर बेग और डा. शगुफ्ता मिर्जा ने बेटी बचाओं का संदेश देते हुए कई गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर अनुज श्रीवास्तव, मानसिंह यादव, अनिल गौर, मनीष, दीपेश, इरफान पठान, सुरेंद्र यादव मौखरी, शशि चौहान, नीलम, राजेश्वरी, रेखा, सुषमा, भावना मौजूद रहीं। सेमिनार में रामजी लाल बालिका इंटर कालेज समेत कई कालेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed