फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Father-son's death by truck collision

ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Fri, 26 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 26 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Father-son's death by truck collision
मुहम्मदाबाद गांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

झांसी स्थित बड़ागांव हाईवे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार उरई स्थित डकोर थाना क्षेत्र निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची मातम छा गया। देर शाम जब पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। डकोर थानाध्यक्ष का कहना है कि झांसी पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी माजिद हुसैन (68) पुत्र खालिद हुसैन अपने बेटे वाशिद हुसैन (42) के साथ गुरुवार को झांसी इलाज के लिए जा रहे थे। वाशिद हुसैन झांसी स्थित आरटीओ कार्यालय में सिपाही थे। करीब साढ़े नौ बजे कार से जब हाईवे स्थित बड़ागांव पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर जब तक कार में फंसे पिता-पुत्र को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि चालक ट्रक समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। दोपहर के वक्त हुए हादसे की सूचना मुहम्मदाबाद पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। जिसे भी जानकारी मिली वह वाशिद के घर की तरफ चल पड़ा। देर शाम तक घर के बाहर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पिता-पुत्र का शव गांव पहुंचा परिजनों का रोना, बिलखना देख ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। माजिद की पत्नी नजमा गश खाकर गिर पड़ी। वाशिद की पत्नी शमशीदा भी दोनों मासूम बच्चों राजा (8) और मिना (5) को सीने से लगाकर चीख-चीखकर रोती रहीं। बहन अलकमा बेगम भी पिता और भाई के जनाजे देखकर बदहवास सी हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed