{"_id":"6261a2c1c07f17161e241067","slug":"fashi-lagae-crime-news-orai-orai-news-knp692523611","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक दिन पहले युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के एक दिन पहले युवती ने फांसी लगाई
विज्ञापन
मृतका ऋचा की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के माडऱी गांव में शादी के एक दिन पहले युवती ने घर में फांसी लगा ली। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया, सांसे थम चुकीं थीं। शहर कोतवाल शिव कुमार सिंह का कहना है कि युवती की मौत की वजह पता नहीं चली है। परिजन कोई तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
माडऱी गांव निवासी किशोरी शरण की बेटी ऋचा (22) की शादी 22 अप्रैल को होनी है। उसकी खरीददारी के चलते ऋचा परिवार के लोगों के साथ उरई आई थी। उनका एक घर उरई के मोहल्ला लहारियापुरवा में है, जो किराये से उठा हुआ है। बुधवार की शाम मेंहदी लगवाने के लिए परिजन ऋचा को उरई स्थित घर में छोड़कर वापस गांव चले गए। गुरुवार की सुबह किरायेदारों ने उसके कमरे में झांककर देखा तो उसका शव दुपट्टे से फंदे पर लटका रहा था। परिजनों ने बताया कि ऋचा की शादी शुक्रवार को होनी थी। उसकी मौत से मां नंदनी व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
घर में शादी को लेकर जहां पिछले एक सप्ताह से परिजन व रिश्ते-नातेदार शादी की रस्मों के साथ शहनाई के गीत गाकर खुशियां मना रहे रहे थे। वहीं शादी के एक दिन पहले ऋचा की मौत से घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि ऋचा की शादी शुक्रवार को शहर के कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से होनी थी। वर पक्ष के लोग उरई कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार कालोनी, जालौन बाईपास निवासी हैं।