{"_id":"5c816256bdec22144a271937","slug":"farmer-s-death-on-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर किसान की सदमे से मौत
Thu, 07 Mar 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े किसान के परिजन।
- फोटो : amar ujala
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी युवराज (37) पुत्र अजुद्दी अहिरवार बुधवार की देर शाम 7 बजे खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक वह अचेत होकर खेत गिर पड़ा। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुुंचा तो परिजन खेत पर पहुंचे और अचेत अवस्था में पड़े युवराज को लेकर मेडिकल कालेज उरई आए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉकटरों का मानना है कि युवराज की मौत की हृदयगति रुकने से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवराज के ऊपर ढाई लाख रुपये का कर्ज था। उसने भूमि विकास ग्रामीण बैंक और इलाहाबाद बैंक से कर्ज ले रखा था। जिसके चलते पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। उसके पास पांच बीघा जमीन है जिसमें उसने गेहूं व मटर की फसल बोई थी लेकिन पानी न मिलने के कारण फसल भी खराब हो चुकी थी। पत्नी सुनिया, पुत्र आकाश, विकास व पुत्री रोशनी व आकांक्षा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन