{"_id":"4668709bd21568de5fd42c36b3b96d0d","slug":"farmer-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौरी में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत के किनारे मेड़ पर पड़ा मिला है। परिजनों का कहना है कि तिल की फसल बर्बाद होने के सदमे में उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर एसडीएम ने गांव में लेखपाल को भेजकर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
गांव चितौरी निवासी किसान शिवराज सिंह(65) के पास 20 बीघा जमीन है। शुक्रवार की रात वह खाना खाकर फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। शनिवार की सुबह देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। किसान का पुत्र राघवेंद्र सिंह खेत पर गया, वहां शिवराज सिंह का शव खेत की मेड़ पर पड़ा देख सन्न रह गया।
इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने एसडीएम माधौगढ़ एसके अग्रवाल को सूचना दी तो उन्होंने गांव में लेखपाल को भेजकर जांच करवाने की बात कही है। उधर, किसान के पुत्र का कहना है कि तिल की फसल बर्बाद होने के कारण उसके पिता परेशान थे। उनकी सदमे से मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।