फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer committed suicide by hanging from tree

किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दी

Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by hanging from tree
ऊमरी। गृह कलेश के चलते किसान ने खेत पर लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देख इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना मानपुरा निवासी जसवीर सिंह सेंगर उर्फ पप्पू (50) का शव सोमवार की दोपहर खेत पर लगे नीम के पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किसान के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची ऊमरी चौक
विज्ञापन

ी पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसान ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली। शराब पीने को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। मृतक की मौत से पत्नी पुत्र और पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed