फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Expressway will become the axis of development of Bundelkhand - Chief Minister

बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा एक्सप्रेसवे- मुख्यमंत्री

Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Expressway will become the axis of development of Bundelkhand - Chief Minister
जालौन के कैथेरी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का ज? - फोटो : ORAI
उरई। बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे विकास की धुरी साबित होगा। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कैथेरी टोल प्लाजा पर पत्रकारों के साथ चर्चा में कही। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का जल्द शुभारंभ हो, इसके लिए हर बुंदेलखंडी तत्पर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे हेलिकॉप्टर से कैथेरी स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पहुंचे। वहां उन्होंने एक्सप्रेसवे का जायजा लिया। इसके बाद आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने मंच, सभा स्थल, लोगों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग से लेकर अन्य सुविधाओं पर अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने टोल भवन में ही अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी तैयारियों को बारीकी से परखा। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने फरवरी 2020 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। उस दौरान पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में रही, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे रिकार्ड समय में पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लगभग 300 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जालौन, हमीरपुर, महोबा चित्रकूट, बांदा आदि जनपदों में औद्योगिक क्लस्टर भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि डिफेंस प्रोडक्शन कॉरिडोर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके दो मार्ग बुंदेलखंड के चित्रकूट और झांसी में आते हैं। एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड के विकास की आधारशिला बनेगा। इससे दिल्ली की दूरी कम होगी और दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ने से बुंदेलखंड के लोगों की यात्रा और सुगम बनेगी। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी (जोन कानपुर) भानु भास्कर, मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed