फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,student,pali,collage,kalpi

31 मार्च की निरस्त परीक्षाएं आज गफूर डिग्री कॉलेज में

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
exam,student,pali,collage,kalpi
कदौरा (जालौन)।। कस्बे के अनीस खान महिला महाविद्यालय में 31 मार्च को सामूहिक नकल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से निरस्त की गई सुबह की पाली की परीक्षा शनिवार को गफूर डिग्री कॉलेज में होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन का दावा है कि पूरी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अब अनीस खान डिग्री कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर क्षेत्र में स्थित हाजी अनीस खान कन्या महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें अनियमित्ता बरतने की शिकायत पर 31 मार्च को झांसी से आए उड़नदस्ते ने छापेमारी कर सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा था। इस पर सुबह सात से 10 बजे तक होने वाली सभी परीक्षाओं को निरस्त करने के साथ ही अनीस डिग्री कॉलेज को तीन के साल के लिए डिबार घोषित कर दिया गया। इस कॉलेज में परीक्षा देने वाले अब सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा कस्बे के ही गफूर खान डिग्री कॉलेज में कराने का निर्णय लिया गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव ने बताया कि सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही इस कॉलेज में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा गफूर खान में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

------------
गफूर डिग्री कॉलेज अब नहीं रहेगा नोडल केंद्र
अभी तक गफूर डिग्री कॉलेज को नोडल क्षेत्र के लिए केंद्र बनाया गया था। लेकिन अब इस केंद्र को परीक्षा केंद्र बनाने के बाद इस नोडल की व्यवस्थाओं से जल्द मुक्त किया जाएगा। इसके स्थान पर जिले में किसी अन्य महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
व्यवस्थाएं दुरुस्त, नकलविहीन कराएंगे परीक्षा
गफूर खान महाविद्यालय बवीना के प्राचार्य डॉ. बलराम सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। किसी भी हाल में परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। शनिवार को होने वाली परीक्षा के संबंध में कॉलेज के स्तर से छात्र-छात्राओं को सूचित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed