फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,student,DIOS,collage,centre

आज 8 केंद्रों पर 2178 मेधावी देंगे परीक्षा

Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
exam,student,DIOS,collage,centre
उरई। जिला प्रशासन और विजन आईएएस के सहयोग से मेधावियों को आईएएस की निशुल्क कोचिंग दिलाने के लिए चयन परीक्षा रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें तीन हजार परीक्षार्थियों को शामिल होने का लक्ष्य रखा गया था। फिलहाल 2178 के ही आनलाइन पंजीकरण हुआ हैं। लिहाजा जिला प्रशासन ने उन परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की छूट दी है। जो किसी कारण से अपना आनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए हैं। ऐसे परीक्षार्थी सीधे परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि चयन परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज में 389 परीक्षार्थी, डीएवी इंटर कालेज से 400 परीक्षार्थी, सनातन धर्म इंटर कालेज में 400 परीक्षार्थी, सर्वोदय इंटर कालेज में 381 परीक्षार्थी, एमएसवी इंटर कालेज कालपी 92 परीक्षार्थी, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन में 201 परीक्षार्थी, बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ में 134 परीक्षार्थी एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच में181 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकृत छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र डाउनलोड होने लगे हैं। परीक्षार्थी अपने अपने प्रवेशपत्र अपनी ईमेल आईडी से डाउनलोड कर लें। यदि किसी छात्र-छात्रा को कोई तकनीकी कारण से प्रवेशपत्र निर्गत न हो रहा हो तो वह अपना आईकार्ड व भरे हुए फार्म के साथ परीक्षा केंद्र पर 30 जनवरी को सुबह नौ बजे अपनी उपस्थिति दें।
विज्ञापन

------------
आखिरी शैक्षिक प्रमाणपत्र व पहचानपत्र लेकर पहुंचे
जो छात्र ऑनलाइन फार्म न भर पाए हो वह भी अपने आखिरी शैक्षिक प्रमाणपत्र व पहचानपत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों। ताकि तकनीकी कारणों से ऑनलाइन फार्म भरने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को भी उक्त परीक्षा में औपचारिकताएं पूरी कर परीक्षा में शामिल किया जा सके। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत परीक्षाएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed