फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,DM,collage,centre,up

यूपी बोर्ड की तर्ज पर होगी कौन बनेगा नन्हा कलाम की परीक्षा

Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
exam,DM,collage,centre,up
उरई। कौन बनेगा नन्हा कलाम की परीक्षा तहसील स्तर पर 19 मई को सुबह साढ़े आठ से 10 बजे तक होगी। इसके लिए मंगलवार को डीआईओएस भगवत पटेल ने जूम मीटिंग लेकर परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और समन्वयक की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि उरई तहसील के डीएवी इंटर कालेज में होने वाली परीक्षा में पर्यवेक्षक की ड्यूटी जीआईसी डकोर के प्रधानाचार्य अखिलेश त्रिपाठी और समन्वयक उदयवीर सिंह की लगाई गई है। कोंच तहसील के एसआरपी इंटर कालेज में होने वाली परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक राकेश विश्वकर्मा और समन्वयक सुमित त्रिपाठी को बनाया गया है। छत्रसाल इंटर कालेज जालौन के परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक तैय्यब बानो, समन्वयक अनिल कुमार पाल बनाए गए हैं। कालपी के एमएसवी इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक प्रीति सिंह और समन्वयक धीरेंद्र यादव बनाए गए हैं। माधौगढ़ तहसील के परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक जयदेव नगाइच और समन्वयक नरेश चंद्र श्रीवास बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा में चयनित प्रत्येक विद्यालय के सीनियर व जूनियर वर्ग से दो-दो छात्र सहभागिता करेंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने भी डीआईओएस और बीएसए प्रेमचंद्र यादव को कौन बनेगा नन्हा कलाम जैसी नवाचारी परीक्षा को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नेडा के परियोजना अधिकारी राकेश नारायण पांडेय, नायब तहसीलदार कोंच विदित कुमार, पीडब्लूडी के अवर अभियंता पुनीत विश्वकर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी लालसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी माधौगढ़ नेत्रपाल सिंह की ड्यूटी लगाई है। इस परीक्षा में करीब 2000 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed