फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,DIOS,DM,board baithak,up

हाईस्कूल में 1634 व इंटर में 1152 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
exam,DIOS,DM,board baithak,up
जीजीआईसी उरई में परीक्षा छूटने के बाद निकलती छात्राएं। - फोटो : ORAI
उरई। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को 70 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी सफल रही। प्रथम पाली की परीक्षा में 19,953 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 8319 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1634 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 17,491 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 16,339 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 70 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने परीक्षा केंद्रों व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जहां डीएम ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कई परीक्षा केंद्र देखे। कहा कि जिस केंद्र पर भी गड़बड़ी मिले, वहां कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए प्रेमचंद ने भी केंद्रों की जांच पड़ताल की। सचल दल प्रभारी जीआईसी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, जीआईसी मुहाना की प्रभारी निशा दुबे ने बीएमटी इंटर कालेज आटा, एमएसवी इंटर कालेज कालपी, वीरसिंह इंटर कालेज बबीना, फतेहचंद स्मारक इंटर कालेज उदनपुर, इंटर कालेज इटौरा, जीआईसी बंगरा, कृष्णा इंटर कालेज चौरसी, भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा, जीआईसी मुसमरिया, जीआईसी बाबई, शंकर सिंह इंटर कालेज दमरास, ग्रीन वैली इंटर कालेज कालपी आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बिहारी सिंह इंटर कालेज मुस्तकिल, बाबादयाल दास इंटर कालेज एको, जेएनपी इंटर कालेज रेंढर, जनता सनातन धर्म इंटर कालेज कुठौंद, का निरीक्षण किया गया। बुंदेलखंड इंटर कालेज कोटरा के परीक्षा केंद्र पर दिव्यांग परीक्षार्थी को थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

--------------------------
फोटो-18-हर्ष।
पेपर को लेकर रही उत्सुकता
इंटर की परीक्षा देने पहुंचे छात्र हर्ष ने कहा कि इस बार पेपर के लिए काफी उत्सुकता थी। क्योंकि पिछले साल कोरोना के कारण छात्रों ने पेपर नहीं दे पाए थे। पेपर भी आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो-19-रचित।
थर्मल स्क्रीनिंग हुई
जीआईसी में इंटर की परीक्षा देने आए छात्र रचित ने बताया कि स्कूलों में भी कोरोना को लेकर प्रशासन की ओर से अलग से व्यवस्था थी। थर्मल स्कैनिंग के साथ साथ दो बार हाथों को सैनेटाइजेशन कराया गया।
----------------
फोटो-20-सागर।
तीन बार हुई चेकिंग
जय मां दुर्गे इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने आए हाईस्कूल के छात्र सागर ने कहा कि पहली बार बोर्ड की परीक्षा की सेंटर पर सख्ती थी। तीन चार बार चेकिंग की गई।

------------
फोटो-21-प्रिंसी।
आसान पेपर देख भय दूर हुआ
हाईस्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा प्रिंसी ने बताया कि परीक्षा को लेकर पिछले तीन चार महीनों से तैयारी की थी। पर पहली बार परीक्षा देने जा रहे थे तो थोड़ा मन में डर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed