फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ex sanik ne aag lagane ki mkosish ki

कब्जे के विरोध में पूर्व सैनिक ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप

Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
ex sanik ne aag lagane ki mkosish ki
उरई। शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी पूर्व सैनिक ने बुधवार को कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। परिवार के साथ कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर कब्जा करने वाले के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अनसुनी किए जाने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लिया। आसपास खड़े लोगों ने उससे पेट्रोल की बोतल छीनीं। पेट्रोल डालने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के पास वार्ता के लिए बुलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य का कहना है कि दोनों पक्षों से कागजात मांगे गए हैं। कागजात देखने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लहारियापुरवा निवासी पूर्व सैनिक रामस्वरूप बाल्मीकि अपनी पत्नी, बेटा, बेटी और अन्य परिजनों के साथ बुधवार सुबह कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने मनीष अग्रवाल नाम के व्यक्ति पर जमीन पर कब्जे का आरोप लगाकर धमकाने की बात कही। न्याय न मिलने पर वह आत्मदाह की धमकी देता रहा। कुछ देर बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। आसपास खड़े लोगों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली से दरोगा एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आए। रामस्वरूप ने चेतावनी दी कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता है तो वह यहां से नहीं उठेगा। इस पर उन्होंने पूरे मामले से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने दोनों पक्षों से बातचीत की। कहा कि दोनों पक्ष अपने कागजात दिखाए। इस बारे में मनीष अग्रवाल उर्फ काजू सेठ का कहना है कि उनके पास सभी कागजात हैं, वह अधिकारियों को दिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed