{"_id":"60d8b0f28ebc3ebb92559d94","slug":"every-citizen-must-wear-a-vaccine-shield-orai-news-knp636709292","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर नागरिक को टीके का सुरक्षा कवच धारण करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर नागरिक को टीके का सुरक्षा कवच धारण करना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। पीएम के मन की बात सुनकर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने लोगों से टीके लगवाने का आह्वान किया। कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। एक सौ पैंतीस करोड़ देशवासी सैनिकों की भूमिका में फ्रंट लाइन पर खड़े होकर मुकाबला कर रहे हैं।
हर सैनिक को वैक्सीन का सुरक्षा कवच धारण करना होगा। तभी यह जंग जीती जा सकती है। नगर भाजपा द्वारा आयोजित लाइव संवाद सेक्टर गोखलेनगर के बूथ संख्या 482 पर बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र पटैरिया के आवास पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन की उपस्थिति और नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में सुना गया। जिलामंत्री अंजू अग्रवाल, केसरीमल तरसौलिया, आशुतोष मिश्रा, प्रेमनारायण वर्मा, अनिल अग्रवाल, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, राकेश वर्मा, अवध यादव, राहुलबाबू अग्रवाल, विकास, रितुराज प्रजापतिए भी मौजूद रहे।
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा नगर इकाई ने सेक्टर गांधीनगर के धनुताल मैदान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने छायादार और फलदार वृक्षों के पौधे रोपे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जन्मदिवस 6 जुलाई तक भाजपा विशेष पौधरोपण पखवाड़ा मना रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि पौधरोपण पुण्य एवं सेवा का कार्य है। पर्यावरण स्वच्छ रहे, इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाने चाहिए। इस दौरान अंजू अग्रवाल. केसरीमल, प्रेमनारायण, प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहे।