फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Even after 48 hours, the police are still empty handed in the robbery case

Jalaun News: 48 घंटे बाद भी लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली

Sun, 04 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, the police are still empty handed in the robbery case
= पहाड़गांव चौकी से 100 मीटर दूर दंपती से तमंचे के बल पर लूट, वारदात से पहले कोंच में घूमते रहे बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर दंपती से हुई तमंचे के बल पर लूट के 48 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की कई टीमें और एसओजी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले बदमाश कोंच कस्बे की सड़कों और गलियों में घूमते रहे थे। इसके बाद उन्होंने पहाड़गांव चुंगी तक पहुंचकर दंपती की बाइक का पीछा किया और सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात नरी गांव में आयोजित त्रियोदशी कार्यक्रम से लौट रहे दंपती को पहाड़गांव चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया था। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र और आभूषण तथा उसके पति से करीब 13 हजार रुपये व जरूरी कागजात लूट लिए थे। वारदात के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

कोंच की गलियों के कैमरों पर टिकी जांच

घटना के बाद पुलिस ने पहाड़गांव समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच में बदमाशों की गतिविधियां कोंच कस्बे तक जुड़ती नजर आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। शनिवार को टीमें कोंच की प्रमुख सड़कों के साथ गलियों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगालती रहीं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश कस्बे में कितनी देर रहे और किन रास्तों से पहाड़गांव की ओर गए।
---------

कोंच में ही शिकार की तलाश कर रहे थे बदमाश

पुलिस जांच में यह बिंदु भी सामने आया है कि बदमाश वारदात से पहले काफी देर तक कोंच में घूमते रहे। इससे आशंका जताई जा रही है कि वे किसी आसान शिकार की तलाश में थे। मौका नहीं मिलने पर पहाड़गांव चुंगी तक पहुंचे, जहां उनकी नजर दंपती की बाइक पर पड़ी। इसके बाद पीछा कर सुनसान स्थान पर लूट की गई। हालांकि कोंच में बदमाशों का उद्देश्य क्या था, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

------------

एसओजी ने डाला डेरा, बढ़ाई गई टीमें

बदमाशों की तलाश में पहले तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं। सुराग नहीं मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने जांच के लिए टीमें बढ़ा दी हैं। एसओजी ने भी कोंच में डेरा डाल दिया है। टीमें अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटा रही हैं।


वर्जन

मामले के खुलासे के लिए टीमें लगीं हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - परमेश्वर प्रसाद, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed