फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Enthusiasm shown in getting vaccinated crowd gathered for vaccination

टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़ टीका लगवाने में दिखा उत्साह

Mon, 16 Aug 2021 07:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in getting vaccinated crowd gathered for vaccination
उरई/जालौन। लोगों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को शहर में छह जगह मेगा कैंप लगाया गया। बजरिया स्थित जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के पास, स्टेशन रोड स्थित सिंह हेल्थ केयर में, ठाकुर महेंद्र सिंह स्कूल, गहोई धर्मशाला, टाउनहाल, मानव विकास सेवा संस्थान कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव प्रभाकर ने बताया कि नियमित रूप से जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व नेत्र चिकित्सालय में टीकाकरण हो रहा है। सोमवार को 150 से अधिक सत्र आयोजित किए गए। इसमें 21 हजार से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें दूसरी डोज लगनी है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि अब तक 425419 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 65535 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। बताया कि ऐसे में दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार मातृ शिशु कल्याण केंद्र खनुवां की एएनएम नर्मदा गोस्वामी, स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन टीम प्रभारी एवं सुपरवाइजर ममता श्रीवास्तव, जमशेद खान प्रदीप गोस्वामी आदि ने टीम ने ग्राम खनुवां में मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई। इस दौरान सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गईं। वैक्सीन की डोज कम होने से कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed