फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Employees sit-in framework

कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन की बनाई रूपरेखा

Sun, 31 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 31 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Employees sit-in framework
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों की एक बैठक विकास
विज्ञापन
भवन में आयोजित हुई। इसमें 10 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रदर्शन में कर्मचारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाया जाएगा।

बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एसपी तिवारी गुट के जिलाध्यक्ष ताहिर अंसारी ने कहा कि आउट सोर्सिंग समाप्त होनी चाहिए। इस मांग को लगातार उठाया जा रहा है लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रांतीय आह्वान पर 10 फरवरी को

जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इसमें डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारकी हठधर्मिता किसी भी सूरत में नहीं चलेगी। बैठक में जितेंद्र कुमार गुप्ता को सभी की सहमति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान अमित निरंजन,  अनिल चतुर्वेदी, देवेंद्र कुमार, कैलाश सिंह सेंगर, रामकुमार बाथम, हाकिम सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सेवाराम, वासुदेव पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed