{"_id":"57a8c49e4f1c1b1562ee4764","slug":"electricity-dues-deducted-55-shoppers-connectio","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाये में काटे 55 दुकानदारों के कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाये में काटे 55 दुकानदारों के कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर चेकिंग अभियान चलाते एसडीओ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा सोमवार को शहर के स्टेशन रोड व कालपी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक बकायेदार दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही कई लोगों ने तुरंत रुपये जमा कर अपने कनेक्शन कटने के बचाव। इससे विभाग को सात लाख रुपये बकायेदारी वसूलने में सफलता भी मिल गई। एसडीओ धर्मवीर
सिंह के नेतृत्व में एक माह से सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य शहर में बिजली चोरी रोकना व वर्षों पुरानी करोड़ों रुपये की बकायेदारी वसूलना है। इसी के तहत सोमवार को स्टेशन रोड, शहीद भगत सिंह चौराहा व कालपी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महीनों से बिल जमा न करने वाले 55 बकायेदारों के
कनेक्शन काट दिए गए। वहीं सात लाख की बकायेदारी भी वसूल ली गई। अभियान से बकायेदारों व बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए तो कई ने तुरंत रुपए जमा कर कनेक्शन कटने से बचा लिया। इस दौरान एसडीओ धर्मवीर सिंह के साथ जेई सुमित साहू, मुहम्मद शफीक बाबू, डिस्कनेक्शन टीम के सोनू गौतम आदि मौजूद रहे।