फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electrician died in road accident

बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

Mon, 18 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electrician died in road accident
मूलचंद कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। शादी समारोह से आ रहे बिजली मिस्त्री का पिकअप डीजे रथ हाईवे पर खराब हो गया। रात का समय होने पर वह डीजे रथ सड़क किनारे कर खड़ा हो गया तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल से झांसी ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी मूलचंद्र कुशवाहा (55) पुत्र अजुद्दी प्रसाद कुशवाहा शनिवार शाम डीजे रथ लेकर उरई से एट गया था। एट से लौटते समय रात लगभग 10 बजे झांसी कानपुर हाईवे स्थित सोमई बाईपास के पास उसका पिकअप खराब हो गया। जिससे वह नीचे उतरकर पिकअप को धक्का देकर साइड करने लगा, जैसे ही पिकअप किनारे हुआ तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके अन्य साथियों ने वाहन की व्यवस्था कर मूलचंद को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मूलचंद डीजे रथ में लाइट फिटिंग का काम करता था। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed