फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,voter,prize,collage,kalpi

मतदाता जागरुकता को लेकर स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
election,voter,prize,collage,kalpi
उरई। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत तहसील स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कोंच तहसील के सेठ वृंदावन इंटर कालेज में स्लोगन प्रतियोगिता में कंचन चौधरी ने पहला, राशि ने दूसरा, राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीआईसी उरई में आयोजित प्रतियोगिता में दीपेंद्र सिंह ने पहला, निकिता ने दूसरा और वर्षा ने तीसरा स्थान पाया। जालौन बालिका इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में रामा बुधौलिया ने पहला, मंयक वर्मा ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान पाया। राजकीय इंटर कालेज बंगरा में आयोजित प्रतियोगिता में रक्षा ने पहला, निशि व अभिषेक तिवारी ने दूसरा व रागिनी व रोहित पुरवार ने तीसरा स्थान पाया। एमएसवी इंटर कालेज कालपी में सपना ने पहला, साबिया ने दूसरा और रानिया राईन ने तीसरा स्थान हासिल किया। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
फोटो-6-भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद
भारतीय संस्कृति की ज्ञान को कराई गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। भारत विकास परिषद मुख्य के तत्वावधान में स्कूलों में भारत को जानो प्रतियोगिता बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, विनायक एकेडमी, रामजीलाल पांडे इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, मॉर्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल. रामश्री पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों में आयोजित की गई। जिसमें लगभग छह हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में नवीन विश्वकर्मा, अखिलेश रूसिया,रामनरेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, पूनम महतेले, भूपेंद्र कंथरिया, विनय गुप्ता ने स्कूलों में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहकर प्रतियोगिताएं कराई। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने देश के बारे में जानकारी हो एवं बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान की तैयारी होगी। शाखा अध्यक्ष लखनलाल चंदैया ने कहा कि बच्चों को भारतीय धर्म और संस्कृति की जानकारी हो यह इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। सचिव मोहित सिपौलिया ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता में भारतवर्ष के बच्चे शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-27-एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ विनायक एकेडमी के प्रधानाचार्य व अन्य। संवाद
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विनायक की टीम का प्रदर्शन बेहतर
उरई। कालपी कालेज कालपी में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विनायक एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 16 बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में संजीव यादव, अंडर 18 की सौ मीटर दौड़ में अभिषेक यादव ने पहला स्थान पाया। अंडर 16 लंबी कूद में सुमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विशाल राजपूत, राम राजपूत, मानवेंद्र राजपूत, योगेश आदि ने अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों ने शारीरिक शिक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिभाग किया था। प्रधानाचार्य दिव्येंद्रु त्रिपाठी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed