{"_id":"611809998ebc3ee0220d3f84","slug":"election-village-palika-mla-office-orai-news-knp646285168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते
- फोटो : ORAI
उरई। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन शनिवार को विकास भवन स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यकारिणी का चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव एवं पूर्व बीडीओ लोकनाथ राजपूत की देखरेख में हुआ। जिसमें रामबिहारी वर्मा को अध्यक्ष, नौशाद अली को जिला मंत्री, मनोज गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश उदैनिया को प्रांतीय प्रतिनिधि, मेहरबान सिंह को कोषाध्यक्ष, राममोहन को संयुक्त मंत्री, रीतेश परिहार को संगठन मंत्री, पूनम राजपूत को उपाध्यक्ष महिला निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं पर संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान हरीश राठौर, अभिनव पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------
एबीवीपी मनाएगी एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम
जालौन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक में एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में नगर मंत्री सत्यम याज्ञिक ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में 15 अगस्त यानी रविवार को एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें ब्लाक क्षेत्र के गांवों में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में आलोक चतुर्वेदी, आयुष द्विवेदी, गोलू वर्मा, नगर आंदोलन प्रमुख नानू श्रीवास्तव, नगर कलामंच प्रमुख अंतेश दीक्षित, शिवम आदि मौजूद रहे। (संवाद)