{"_id":"616f085c61c67248c678cef2","slug":"election-sp-mp-mla-cm-orai-news-knp6591741117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल पर सवार हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल पर सवार हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित पार्टी छोड़करर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सपा विधायक मनोज पांडे सुदामा को लेकर लखनऊ पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। पूर्व ब्लाक प्रमुख के सपा में आने से उनकी कालपी विधानसभा से दावेदारी की अटकलें भी तेज हो गई है।
बताते चलें कि पूर्व ब्लाक पहले भी समाजवादी पार्टी में थे और वह जिले के सपा पदाधिकारी भी रह चुके हैं। सपा में रहने के बाद भी सुदामा भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाते रहे हैं। जिसके चलते 2018 में सुदामा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले कुछ महीनों से कालपी प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) की तैयारियों के चलते भी सुदामा युवाओं में खासे लोकप्रिय रहे हैं। कालपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल की कालपी सीट पर हुई सभाओं के तुरंत बाद ही सुदामा का भाजपा छोड़ सपा में शामिल होना उनकी दावेदारी की अटकलों को और हवा दे रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मंत्री हरिओम, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के बाद सुदामा का सपा में शामिल होना पार्टी के प्रति बढ़ता रुझान ही दशा रहा है।