फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SP,mla,DM,vote

विधान परिषद : 13 बूथों पर 98.94 प्रतिशत मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
election,SP,mla,DM,vote
उरई/मुहम्मदाबाद। शनिवार को हुए विधान परिषद चुनाव के लिए झांसी-ललितपुर और जालौन में मतदान किया गया। इसमें जालौन के 13 बूथों पर झांसी से अधिक मतदान हुआ। जबकि ललितपुर से कम हुआ। जालौन में कुल 98.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से चार बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान हुआ है। डकोर ब्लाक में 97.98 प्रतिशत मदातन हुआ। यहां सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, ब्लाक प्रमुख डकोर नेहा यादव समेत सभी प्रधानों, बीडीसी, जिल पंचायत सदस्य और सभासदों ने वोट दिए।
विज्ञापन

--------------------
मलकपुरा प्रधान नहीं कर सके मतदान
जालौन। एमएलसी चुनाव के लिए ब्लाक परिसर में शनिवार को 151 में से 150 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें से एक चेयरमैन, 25 वार्ड सभासद, 63 बीडीसी सदस्य और 62 प्रधानों ने मतदान किया। मलकपुरा ग्राम प्रधान गांव से बाहर होने के चलते मतदान नहीं कर पाए। (संवाद)
विज्ञापन

---------
98.70 प्रतिशत कदौरा में पड़े वोट
कदौरा। शनिवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में बनाये गए एमएलसी चुनाव के लिए बूथ पर कुल 140 मतों में 138 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एडीओ पंचायत रामकुमार ने बताया कि आटा व उसरगांव न्याय पंचायत के गांवों के प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने कालपी नगर पालिका कार्यालय में वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कालपी ने मारा शतक
कालपी। कालपी तहसील क्षेत्र में तीन मतदान केंद्र बनाए गए जहां कुल 320 मतदाता हैं। यहां सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र का एडीएम पूनम निगम के साथ उपजिलाधिकारी के के सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
--------------
99.23 प्रतिशत ने माधौगढ़ में वोट डाले
माधौगढ़। विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर विकास खंड कार्यालय के परिसर पर गहमागहमी के बीच शाम तक मतदान चलता रहा। भाजपा एवं सपा प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आए। आरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 130 वोट के सापेक्ष 129 वोट डाले गए।

------------------
कोंच में तीन बूथों पर 98.43 फीसदी वोट
कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र में तीन बूथों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 98.43 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम, एसपी ने भी सभी पोलिंग स्टेशनों का जायजा लिया। कोंच तहसील क्षेत्र के दो विकास खंड, एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत लगते हैं जिनमें कुल वोटरों की संख्या 319 है। इनके लिए तीन मतदान केंद्र खंड विकास कार्यालय कोंच, खंड विकास कार्यालय नदीगांव और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पिरौना बनाए गए थे। कोंच ब्लॉक में 92 के सापेक्ष 91, नदीगांव ब्लाक में 168 के सापेक्ष 164 तथा पिरौना में 59 में 59 वोट पड़े। इस चुनाव में प्रधान, बीडीसी सदस्य, नगरपालिका और नगर पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि वोटर हैं। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार ने सभी केंद्रों का जायजा लिया। एसडीएम राजेश सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन, नायब तहसीलदार विदित कुमार भी केंद्रों का जायजा लेते रहे।
-------------
तीनों जिलों में हुआ मतदान
------------------
जालौन - 98.94
झांसी - 98.71
ललितपुर - 99.12
कुल - 98.90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed