फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SDM,DM,kalpi,bar

प्रशासनिक फेरबदल में एसडीएम और तहसीलदार के तबादले

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
election,SDM,DM,kalpi,bar
उरई/कोंच। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डीएम प्रियंका निरंजन ने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को इधर उधर किया गया है। कोंच एसडीएम राजेश सिंह और विवादित तहसीलदार नरेंद्र कुमार को जालौन भेजा गया है। कालपी एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह और माधौगढ़, तहसीलदार प्रेमनारायण को कोंच की कमान सौंपी गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक को जालौन का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में कई उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसडीएम कोंच राजेश सिंह को जालौन, कालपी एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह को कोंच भेजा गया है। तहसीलदार कोंच नरेंद्र कुमार को कोंच से हटाकर जालौन भेजा गया है। तहसीलदार को हटाने पर वकीलों ने हर्ष व्यक्त किया। बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने इसके लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद भी किया है। माधौगढ़ से तहसीलदार प्रेमनारायण को कोंच भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed