फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,school,SDM,voter,DM

स्वयं बने और दूसरों को भी मतदाता बनने को करें जागरुक

Sat, 06 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
election,school,SDM,voter,DM
कोंच। एसडीएम रामकुमार ने जहां अधीनस्थों को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। वहीं आम लोगों से अपील की कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में रुचि दिखाएं। अगर मतदाता नहीं बने हैं तो बनें। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। एसडीएम ने बताया कि 7, 13, 21 व 27 नवंबर को विशेष बूथ दिवस पर सभी बीएलओ बूथों पर बैठेंगे।
विज्ञापन

तहसील सभागार में लेखपालों जो मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर बनाए गए हैं के साथ बैठक करते हुए शनिवार को एसडीएम रामकुमार ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के काम को तेजी से कराएं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 नवंबर तक पुनरीक्षण होना है। मतदान करना हर वयस्क व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का प्रयोग वह उसी सूरत में कर सकता है जब वह मतदाता सूची का हिस्सा होगा। कहा कि सूची में कोई गलत सूचना दर्ज है या किसी मतदाता का नाम छूट रहा है अथवा उसकी मृत्यु हो गई है तो संबंधित प्रारूप पर प्रविष्टियां भर कर बीएलओ को दें। ताकि उसे ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के काम में तेजी लाई जाएगी। विशेष बूथ दिवसों में सभी विद्यालय खुलेंगे। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बीएलओ बूथों पर बैठेंगे। बाकी दिनों डोर टू डोर सर्वे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed