{"_id":"608afd9e8ebc3e245801d6ab","slug":"election-orai-news-knp626017363","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के लिए नामांकन आज, मतदान 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के लिए नामांकन आज, मतदान 9 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डकोर ब्लाक के पिया निरंजन पुर गांव और रामपुरा ब्लाक के पिचौरा में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगित हुआ चुनाव अब 9 मई को होगा। इसके लिए मतगणना 11 मई को होगी। चुनाव को लेकर गांव में मुनादी कराई गई है। यहां नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि पिया निरंजनपुर गांव में प्रधान पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। यहां 26 अप्रैल को चुनाव होना था लेकिन चुनाव के पहले 23 अप्रैल को एक प्रत्याशी अजय कुमार की बीमारी से मौत हो गई। मामले की सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। इस पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जहां भी प्रत्याशी की मृत्यु हुई है।
वहां नए सिरे से नामांकन होगा। इसके तहत 30 अप्रैल को डकोर ब्लाक जाकर नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। ग्राम विकास अधिकारी रमेश उदैनिया ने बताया कि पूरे गांव में चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से होने की पूरे गांव में मुनादी करा दी गई है। नामांकन प्रक्रिया सिर्फ एक दिन चलेगी। गांव में करीब 1500 मतदाता है। जिले में पिया निरंजनपुर ही ऐसा गांव है, जहां पर प्रधानी के चुनाव में मतदान स्थगित हुआ है।
विज्ञापन
दो वार्डों में कल होगा मतदान
कुठौंद। ग्राम पंचायत कुठौंद में गलत मतपत्रों के कारण चुनाव निरस्त कर दिया गया है। अब एक मई को दोबारा मतदान होगा। कुठौंद ग्राम पंचायत में 15 वार्ड है। इनमें क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 1, 3, 4 व 6 में मतदान के दौरान मतपत्रों में गड़बड़ी हो गई थी। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड नंबर तीन और छह का चुनाव निरस्त कर दिया है। अब यहां एक मई को चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के साथ ही दोबारा मतदान कराया जाएगा। (संवाद)