फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,hospital,voter,DM,covid 19

सीएचसी में 50 बेड वाला एल-1 अस्पताल

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
election,hospital,voter,DM,covid 19
कोंच। ग्रामीण इलाकों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच को एल-1 अस्पताल बनाया गया है। इसमें कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हो सकेंगे। 50 बेड वाले इस अस्पताल में फिलहाल ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। इसलिए इसमें कोरोना लक्षण वाले मरीजों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत चुनाव के बाद लगातार ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कोंच तहसील का सतोह गांव में भी संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जिसे नियंत्रण करने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-1 अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। लिहाजा क्षेत्र के ऐसे कोविड मरीजों, जिनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है और उन्हें कोई खास समस्या नहीं है तो वह एल वन में भर्ती होंगे। गौरतलब यह भी है कि सीएचसी कोंच में जल्दी ही ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित होने की उम्मीद है। इसके लिए जगह भी देखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही एल-2 अस्पताल भी खोला जाना चाहिए। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला का कहना है कि एल-1 अस्पताल खुलने से लोगों को इलाज के लिए सुविधा होगी। घरों में आइसोलेशन के दौरान परिवार के अन्य लोगों के संक्रमित होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed