{"_id":"5d891a768ebc3e015a222c09","slug":"elderly-woman-dies-due-to-lack-of-ambulance-orai-news-knp515488070","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस न मिलने पर महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस न मिलने पर महिला की जान गई
विज्ञापन
कुठौंद में सुदामा को प्राइवेट वाहन से ले जाते परिजन
- फोटो : ORAI
कुठौंद। एंबुलेंस स्टाफ की हड़ताल के चलते कुठौंद क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। समय पर एंबुलेंस न मिलने पर परिजन जब उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कुठौंद क्षेत्र में ग्राम बिजवाहा निवासी सुदामा देवी (65) पत्नी राजाराम को सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन कोई बात नहीं हुई। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन किसी तरह प्राइवेट वाहन कर कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
राजाराम ने बताया कि उनकी पत्नी सुदामा देवी की सीने में असहनीय दर्द हो रहा था। डाक्टर ने अटैक पड़ने का अंदेशा जताकर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। इस पर 108 एंबुलेंस के लिए दोबारा फोन लगाया गया लेकिन सेवा नहीं मिली। परिजन किराए के वाहन से जब जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं सीएमओ अल्पना बरतरिया का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, फिर भी जांच कराएंगी।