{"_id":"2dcef49e39de6b551e7b94a0337787ca","slug":"education-is-the-advancement-of-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा से ही होती है समाज की तरक्की’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा से ही होती है समाज की तरक्की’
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की
विज्ञापन
तरक्की संभव है। कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए ताकि समाज का
विकास हो सके। पूर्व एमएलसी शनिवार को राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में
सविता, सेन, याज्ञिक समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बतौर अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने समाज के जनप्रतिनिधियों को समाज के लिए बेहतर कार्य करने को कहा। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी ने
कहा कि आज के दौर में शिक्षा बेहद जरूरी है। प्राय: देखा जाता है कि बीहड़ क्षेत्रों में शिक्षा के अभाव में लोगों के अधिकारों का हनन किया जाता है। इसका कारण उन्हें अपने अधिकारों व हक की जानकारी नहीं है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व
एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाज के 16 जनप्रतिनिधि, पांच साहित्यकारों को शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस
मौके पर विकास बाबा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल याज्ञिक, टिंकू मौखरी, रामसनेही ओमरे ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान गुढ़ा कालका प्रसाद याज्ञिक ने की। संचालन मतलूब चंदेल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम
आयोजक महावीर याज्ञिक, हरीशंकर याज्ञिक, रवि ठाकुर, अमर सिंह, बलवीर सिंह, लखन याज्ञिक, हरीशंकर याज्ञिक, राम याज्ञिक, विपिन याज्ञिक, ग्याप्रसाद कुशवाहा, विवेक रावत, आकाश रावत आदि मौजूद रहे।
यह साहित्यकार हुए सम्मानित
कार्यक्रम में साहित्यकार माया सिंह माया, विमला तिवारी, डॉ. यज्ञदत्त त्रिपाठी, प्रेमनारायण दीक्षित, रमाशंकर गौर को सम्मानित किया गया। इस दौरान साहित्यकारों की रचनाओं को भी पढ़कर सुनाया गया।