फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   E-rickshaw driver rapes seven-year-old girl

Jalaun News: ई-रिक्शा चालक ने सात साल की बालिका से किया दुष्कर्म

Sat, 14 Mar 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver rapes seven-year-old girl
उरई। घर छोड़ने आए परिचित ई-रिक्शा चालक ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले उसके बच्ची के 10 साल के भाई को बहाने से बाहर भेज दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह वर्तमान में एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। इन दिनों उनके खेत में मटर की फसल की कतराई का काम चल रहा है। उनके दोनों बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इसी कारण 11 मार्च को वह पत्नी के साथ गांव चले गए थे और बच्चों से कहा था कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वे नानी के घर चले जाएं।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बच्चे नानी के घर पहुंचे, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इस पर वे बाहर खेलने लगे। इसी दौरान नानी के घर के सामने रहने वाला चार्ली महाराज जो रिक्शा चलाने का काम करता है, वहां पहुंच गया। उसने बच्चों से कहा कि वह उन्हें उनके कमरे तक छोड़ देगा। बच्चों के हामी भरने पर वह उन्हें रिक्शे से उनके कमरे तक छोड़ आया। कुछ देर बाद वह दोबारा कमरे पर पहुंच गया और बच्ची के 10 वर्षीय भाई को किसी बहाने से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने घर में अकेली मौजूद सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची
विज्ञापन
विज्ञापन

के चिल्लाने पर वह भाग निकला। घर पहुंचे माता पिता को मासूम ने पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed