फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dumper-truck collided on Bundelkhand Expressway, both drivers died

Jalaun Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डंपर-ट्रक भिड़े, दोनों चालकों की मौत

Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dumper-truck collided on Bundelkhand Expressway, both drivers died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कुठौंद क्षेत्र में शनिवार की शाम ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक और डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल है। शवों को वाहनों के केबिन काटकर निकालना पड़ा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर झांसी की ओर से तेज रफ्तार डंपर जा रहा था।
विज्ञापन


औरेया की तरफ से उसी लेन से ट्रक भी आ रहा था। कुठौंद थाना क्षेत्र के करतलापुर गांव के पास दोनों वाहन में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से दोनों वाहनों के केबिन कटवा कर चालाकों के शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


कुठौंद थाना प्रभारी अखिलेश दुबे ने बताया कि भिंड के गोहद निवासी डंपर चालक रामकेश (42) और मैनपुरी, कुरावली के दही का पुरवा निवासी अनिल कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का खलासी मैनपुरी, दही का पुरवा निवासी राजेश (40) को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही वे पर चल रहा था यातायात
एक्सप्रेस-वे पर मरम्मत के चलते एक तरफ का लेन बंद किया गया था। वाहन एक ही तरफ से निकाले जा रहे थे। हादसे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। घटना की सूचना मिलने पर सीओ जालौन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed