फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver was murdered for robbing Scorpio

स्कार्पियो लूट के इरादे से की थी चालक की हत्या

Sun, 22 Sep 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Driver was murdered for robbing Scorpio
पुलिस लाइन में खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। चार दिन पूर्व बुकिंग कर ले गए स्कार्पियो चालक की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस सेल व स्वाट टीम की सहायता से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, एक खोखा व खून से सना गमछा बरामद किया है। हत्यारोपी ने बताया कि चालक की हत्या कर जब शव पीछे की सीट में डाल दिय्रा औ गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की तो चाबी नहीं मिली, तभी दो लोग आकर बगल में रुक गए तो वह डरकर भाग निकला। एएसपी अवधेश सिंह ने वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित बड़ागांव कैथेरी के बीच 17 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे स्कार्पियो चालक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और ड्राइवर सीट से हटाकर शव बीच वाली सीट में डाल दिया गया था। मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार पुत्र रामसहाय दोहरे निवासी चुर्खीबाल, जालौन की तहरीर पर उरई कोतवाली में हत्या व एससी/एसटी एक्ट का मामला रिंकू राजावत उर्फ अजीत सिंह व गाड़ी में सवार पार्टी के अज्ञात के नाम मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले के खुलासे के लिए एसपी डाक्टर सतीश कुमार ने एएसपी डा.अवधेश सिंह के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार, कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया था। जिसमें सर्विलांस सेल प्रभारी शैलेंद्र सिंह, कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, स्वाट टीम प्रभारी सुदीश कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, शैलेंद्र कुमार, लालबहादुर आदि ने शनिवार सुबह 5.50 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास खड़े युवक संजीव उर्फ संजू त्रिपाठी पुत्र राजकुमार त्रिपाठी निवासी मोहल्ला चुर्खीबाल, जालौन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी के पास से एक तमंचा देशी 315 बोर, एक कारतूस व एक खोखा व खून से सना हुआ गमछा बरामद हुआ। पकड़े गए संजीव ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की सुबह 8 बजे अपनी मां के फोन से चालक महेंद्र सिंह उर्फ छोटू से गाड़ी झांसी जाने के लिए बुक कराई थी। सुबह 9.15 बजे वह जालौन से झांसी के लिए चला था। बड़ागांव पहुंचने पर चालक मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गाड़ी रोककर किसी से मोबाइल पर बात करने लगा तभी उसने गाड़ी लूटने के उद्देश्य से तमंचे से सिर में गोली मार दी और उसका शव ड्राइवर सीट से हटाकर पीछे वाली सीट पर खींचकर लिटा दिया।
इसके बाद वह ड्राइविंग सीट पर बैठा तो गाड़ी में चाबी नहीं मिली। उसी समय दो बाइक सवार वहीं आकर रुक गए और बातचीत करने लगे। जब देर तक वे वहां से नहीं गए तो पकड़े जाने के डर से घबरा गया और गाड़ी से उतरकर मौके से भाग गया। बताया कि उसने झांसी जाने के लिए 800 रुपये, डीजल और टोल देने की बात कहकर बुकिंग की थी। उसने बताया कि कार लूटने की योजना पहले ही बना ली थी। इसके लिए उसने दो और कार चालकों को फोन किया था, लेकिन फोन न उठने पर उसने अपनी मां के मोबाइल से महेंद्र को फोन कर गाड़ी बुक की थी और जब घर से चला तो तमंचा कारतूस लेकर निकला था।

छात्रा की हत्या में हुई थी उम्रकैद, पैरोल पर था जेल से बाहर
उरई। हत्यारोपी संजीव उर्फ संजू त्रिपाठी वर्ष 2011 में जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई शिक्षा हत्याकांड में भी आरोपी था। बता दें कि जालौन के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी गल्ला व्यापारी गिरीशचंद्र गुप्ता अपनी पुत्री शिक्षा गुप्ता के साथ बाइक से 11 नवंबर 2011 को उरई से जालौन आ रहे थे तभी कार सवार युवकों ने जालौन रोड स्थित कामाक्षा देवी मंदिर के पास बाइक रुकवाकर व्यापारी को घायल कर दिया था और बीएससी की छात्रा शिक्षा का अपहरण कर ले गए थे। छह दिन बाद छात्रा का शव जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर के पास खेतों में बनी गूल में पड़ा मिला था। इसी मामले में पकड़े गए हत्यारोपी संजीव को 31 जनवरी 2017 को आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। इस समय वह पैरौल पर जेल से बाहर आया था।
हत्यारोपी पर यह मामले हैं दर्ज
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी संजीव त्रिपाठी पर कोंच कोतवाली में लूट और जालौन कोतवाली में जानलेवा हमला, हत्या, अपहरण और जुआ आदि के चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed