फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drinking water line damaged due to digging, supply interrupted

खुदाई से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line damaged due to digging, supply interrupted
नारेबाजी करते मुहम्मदाबाद के ग्रामीण - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई-मुहाना स्टेट हाईवे के निर्माण के दौरान गुरुवार को जेसीबी की चपेट में आकर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे गांवों को जाने वाला पानी बहकर तालाब में जाने लगा। घरों में पानी न पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद हरकत में आए निर्माण कार्य में लगे कर्मियों ने आनन फानन में मशीन से पानी निकालने का काम शुरू किया। इस संदर्भ जल संस्थान के एक्सईएन मनोज कुमार आर्या का कहना है कि शुक्रवार तक क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों उरई-मुहाना स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गुरुवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान मुहम्मदाबाद गांव के पास स्थित तालाब के किनारे खुदाई के वक्त अचानक पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते लाइन से पानी निकलकर तालाब की ओर जाने लगा। कुछ ही देर में लीकेज वाले स्थान पर बड़ा सा गड्ढा हो गया और उसमें पानी भरने लगा। तब तक सूचना पाकर निर्माण कार्य के कर्मचारी भी पहुंच गए और लीकेज से हो रहे जलभराव का पानी निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

तभी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों प्रेम अतरौलिया, निर्पत सिंह, असोक शिवहरे, हरिश्चंद्र राजपूत, संतो, महाराज आदि का कहना है कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से मुहम्मदाबाद के साथ-साथ ऐरी और रामपुरा के गांवों को होने वाली पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। जिससे इन गांवों के कई मजरों में भी पेयजल संकट व्याप्त हो गया है। गनीमत है कि मौसम सर्दी का है वर्ना मुश्किल और बढ़ जाती। वहीं एक्सईएन मनोज कुमार आर्या ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है और शुक्रवार तक हर हाल में क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।

पाइप लाइन टूटने से भरा पानी निकालती मशीन

पाइप लाइन टूटने से भरा पानी निकालती मशीन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed