फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dozens of electrical connections cut, report on two

दर्जनों बिजली के कनेक्शन काटे, दो पर रिपोर्ट

Sun, 27 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dozens of electrical connections cut, report on two
जालौन। बिजली विभाग के बकायेदारों से वसूली के लिए ग्राम अमखेड़ा में बिजली विभाग ने शिविर लगाया। इसमें बकायेदारों से एक लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिलों की वसूली की धीमी रहती है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग बिजली का उपयोग तो करते हैं, लेकिन भुगतान में रुचि नहीं लेते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में बकाया बिल की धीमी गति को देखकर बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया बिलों को जमा कराने के लिए शिविर की शुरूआत की गई है। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीजीटू शशिभूषण भारद्वाज, नरेंद्र सोलंकी, मथुरा आदि ने ग्राम अमखेड़ा में शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसमें गांव के बिजली बकायेदारों से बिजली के बिल जमा करने की अपील की गई। शिविर के दौरान टीम ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से एक लाख रुपये की वसूली की। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी शेष बकाएदार हैं जिनके बिल जमा नहीं हुए हैं वह भी तत्काल अपने बिलों का भुगतान कर दें। अन्यथा की स्थिति में बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा। विद्युत विभाग के बकाएदारों पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। टीम ने शुक्रवार को 150 से अधिक कनेक्शन काटने के साथ दो उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 13 लाख की वसूली की है।
शुक्रवार को एसडीओ ऋषभ राजपूत के निर्देश पर अवर अभियंता देवेंद्र नाथ बाजपेई व गुलाब चंद्र पाल ने विद्युत विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के सुजानपुर, कुआखेडा, भद्रा का डेरा, बसरेही व पंडौरा में चेकिंग अभियान चलाया।

10 हजार से अधिक 150 बकाएदारों के कनेक्शन काटे साथ ही बकाएदारों से 13 लाख रुपये की वसूली की गई। वही पूर्व में बकाया जमा न करने पर कटे कनेक्शन को जबरन जोड़ने पर पंडौरा निवासी विक्रम व मुकेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ ऋषभ राजपूत ने कहा कि अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed