फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dowry murder report on nine in-laws including husband

पति समेत नौ ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 21 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder report on nine in-laws including husband
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजीपुरा में रविवार को नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में पिता ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति समेत नौ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पिंडारी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री अंजली की शादी राजीपुरा निवासी अर्पण के साथ 22 अप्रैल 2021 को की थी। इसमें उसने करीब 10 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि पति अर्पण, ससुर रमेश चंद्र, सास यशोदा, जेठ निर्मल व अरुण, जेठानी पूनम व दीपिका, ननद आदेश, नंदोई डॉ. पंकज आए दिन उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। जब पुत्री ने यह बात उसे बताई तो वह पुत्री को अपने साथ अपने घर पिंडारी ले आया था। 17 दिसंबर को ही उक्त ससुरालियों उसके घर पर आए और भविष्य में पुत्री को प्रताड़ित न करने का भरोसा देकर पुत्री को अपने साथ लेकर चले गए थे। उक्त लोगों ने मिलकर रविवार को उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed