फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   docter,hospital,DM,CMO,blood

करें रक्तदान बचाएं दूसरे का जान

Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
docter,hospital,DM,CMO,blood
रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करती डीएम चांदनी सिंह, साथ में एसपी, सीएमओ व सीएमएस। - फोटो : ORAI
उरई। जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले 23 लोगों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी चांदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे जरूर करें। एक बार रक्तदान करने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह था। सुबह 10 से लेकर दो बजे तक अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले पहुंचे। इस मौके पर डीएम ने सभी 23 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एनडी शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों का जीवन बचता है। रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसलिए भ्रांतियों से न डरें और निडर होकर रक्तदान करें। रक्तदान शिविर को यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों ने जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अब्दुल ने जीती प्रतियोगिता
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान को लेकर प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें अब्दुल वाशिद ने पहला, नईम ने दूसरा, अर्चना ने तीसरा स्थान पाया। अमन, सिद्धार्थ तिवारी, साजन कुमार, मनीष, संगीता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव एवं डॉ ममता स्वर्णकार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। (संवाद)
-------------
इनका रहा सहयोग
डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, एलटी सुशील द्विवेदी, कृष्ण कन्हैया, राकेश साहू, मूरध्वज राजपूत, नितीशा तिवारी, गीता भारती, निधि दौदेरिया, आफताब, देवीदयाल के अलावा डॉ. ममता स्वर्णकार, युद्धवीर कंथरिया, शशि सोमेंद्र सिंह, हरीशंकर साहू, रजनी सिंह, महेंद्र भाटिया, प्रथम द्विवेदी, श्रीकांत शर्मा आदि ने सहयोग किया।

-------------------
ये बने महादानी
रामकृपाल, इरशाद अली, नीरज, दीपिका, आशीष, अंजली वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, शिवनारायण, विकास त्रिपाठी, आकाश,गौरव सिंह, आरती पांडेय, एसडीएम सौरभ पांडेय, आरिफ सिद्दीकी, जितेंद्र, पुनीत चौरसिया, मानवेंद्र सोनी, नर्वदा गौतम, विशाल सिंह, पिंकी प्रजापति, प्रियांशु, हेमंत, धर्मसिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed