फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not worry about fertilizer and seeds: DM

खाद व बीज के लिए किसान न हो परेशान : डीएम

Thu, 17 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Do not worry about fertilizer and seeds: DM
रवि गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन न्यू मंगलम गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन उपस्थित रहे। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए। वहीं, मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहा है, किसान इनका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस समय किसानों की सबसे बड़ी समस्या अन्ना पशुओं को लेकर है, जिसकों लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई ठोस कदम उठाए गए हैं। साथ ही ग्राम स्तर पर गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कृषि अधिकारियों को बीज की पर्याप्त उपलब्धता के साथ कृषि अधिकारियों को बीज व खाद की दुकानों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कालपी विधायक नरेन्द्र जादौन ने कहा कि किसान खेती में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करें और जैविक खेती को बढ़ावा दें। अन्ना समस्याओं को लेकर उन्होंने बताया कि शासन से अन्ना के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसके साथ ही अन्ना जानवर को गोद लेने वाले किसानों को शासन स्तर पर 30 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जा रहा है। वहीं, किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी के लिए, ब्लाक स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. राजीव कुमार व अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी की फसल को लेकर तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि कृषि बीज भंडारों पर बीज उपलब्ध है, जिस पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड ने कृषकों को अवगत कराया कि जनपद में नहरों का संचालन 20 अक्तूबर से किया जाएगा। प्रांत अध्यक्ष भारतीय किसान संघ के नेता साहब सिंह चौहान ने जनपद के कृषकों को बैंकों में हो रही परेशानी की समस्या एवं मंडी केंद्रों पर कृषकों से नगद भुगतान के रूप में 2 प्रतिशत धनराशि काटे जाने एवं तौल पर 2 से 5 किलोग्राम तक अधिक तौल करने से अवगत कराते हुए तत्काल समस्या के निस्तारण की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के राजबीर सिंह जादौन ने कहा कि जिले में आई बाढ़ का जल्द से जल्द सर्वे कर क्रॉप कटिंग के आंकड़ों पर विशेष ध्यान व मुआवजा देने की मांग की। अंत में कृषि उपनिदेशक ने सभी का आभार व्यक्त किया। मेले में कई समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिन्हें अतिथियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर सीडीओ प्रशांत कुमार, एआर प्रेम चंद्र, नलकूप अभियंता विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed