फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not hide folk artist talent, enhance it

लोक कलाकार प्रतिभा छिपाएं नहीं, निखारें

Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Do not hide folk artist talent, enhance it
उरई। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और लोक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को और उनकी कला को संरक्षण, प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान किया जाएगा। स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभाओं को छुपाए ना बल्कि अपनी प्रतिभा को निखार कर एक मंच प्रदान करें। यह बात जिलाधिकारी ने बुंदेली लोक उत्सव के दौरान कही।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को टाउनहाल से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रतिभा लुप्त होती जा रही है। कलाकारों को शासन-प्रशासन से हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को एक चेन के तहत एक दूसरे के हाथों में तिरंगा दिया गया। जिससे तिरंगा यात्रा हर घर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आज से लेकर 15 अगस्त 2022 के तिरंगा यात्रा हर घर जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों स्वयं सहायता समूह विभिन्न नागरिक संगठनों के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अंगद यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डीआईओएस भगवत पटेल, अपर सूचना अधिकारी पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलाकार कराएं पंजीयन
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बुंदेली लोक कलाएं जैसे दिवारी, फाग, ढिमरियाई, राई, दादरा, गारी, आल्हा, झिंझिया, रमतूला, बांसुरी, शहनाई, इकतारा जैसे वाद्ययंत्र, नौटंकी, बहुरुपिया आदि कलाकारों को प्रोत्साहन के लिए उनका पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कलाकारों से कहा कि वह जिला पुस्तकालय में पुस्तकालय प्रभारी पुरुषोत्तम कुशवाहा से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed