फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM Scolded the health center charges

डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को फटकारा

Fri, 16 Oct 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 16 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM Scolded the health center charges
जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव के बाद पौष्टिक भोजन सभी केंद्रों पर नहीं मिल रहा है, जिससे शासन की मंशा पूरी नहीं हो रही है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुत किए गए आंकड़े इस बात की पुष्टि भी कर रहे है।
विज्ञापन



इस लापरवाही पर डीएम रामगणेश ने प्रभारी सीएमओ डॉ. आशाराम को तल्ख लहजे में निर्देश दिए है कि अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं  को भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्र बार रिपोर्ट ली और केंद्र प्रभारियों को भी फटकार लगाई। अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



बैठक में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में ही जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई। नदींगाव स्वास्थ्य केंद्र पर जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क भोजन ही प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं को नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम ने वहां के केंद्र प्रभारी से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हें बताया गया कि अभी न तो सुबह का नास्ता दिया जा रहा और न दोपहर व शाम को भोजन। इस पर डीएम ने प्रभारी सीएमओ डा. आशाराम को सख्त निर्देश दिए है कि इस व्यवस्था में सुधार न लाया गया तो फिर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


पूरे जिले में 13 इकाइयों पर 41.2 प्रतिशत भोजन देने की रिपोर्ट सामने आई है। इसको शतप्रतिशत करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा बैठक में डीएम ने ब्लाकवार प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रो पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसमें लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए।


 प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों के निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अंधता निवारण में मोतियाबिंद के आपरेशन रोगियों को पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर किसी को मिलना चाहिए।


 102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं को अनवरत चालू रखने व उन पर नजर रखने के लिए भी कहा है। एंबुलेंस के खराब होने पर उसकी तत्काल मरम्मत कराएं। वर्ष 2015 के आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके पहले बीते माह आयोजित हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।



 डीएम ने कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ. आशाराम, सीएमएस डॉ. वीवी आर्या, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव, डीपीआरओ मुहम्मद सरफराज आलम, डा. सत्यप्रकाश, जी प्रसाद समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी व सीडीपीओ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed