उरई। प्रदेश स्तरीय यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का शुभारंभ इंदिरा स्टेडियम से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मशाल व हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने खोलों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कहा।
रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारत एवं राज्य सरकार के युवाओं के शारीरिक संवर्धन की महत्वपूर्ण योजनाओं संचालित है। जिनका उद्देश्य गांव में रहने वाले युवाओं को खिलाड़ी बनाना है। इन योजना के प्रचार- प्रसार के लिए प्रदेश में 51 जनपदों में 3625 किमी की टोक्यो ओलंपिक यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने युवा कल्याण एवं प्राविद विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में युवक महिला मंगल दल, खेलकूद, क्रीड़ास्थल के नाम से जिन जमीनों पर अतिक्रमण है। उन्हें तत्काल खाली कराकर मनरेेगा योजनांतर्गत खेल का विकास किया जाए। जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह के नेतृत्व में इंदिरा स्टेडियम उरई से मशाल लेकर युवक महिला मंगल एवं खिलाड़ी जायसवाल होटल, पटेल चौराहा, अंबेडकर चौराहा, पुरुष जिला अस्पताल गेट, भगत सिंह चौराहा, मच्छर चैराहा, यादव गारमेंट, घंटाघर, माहिल तालाब से इलाहाबाद बैक चौराहा पर समाप्त हुई। इसके बाद रैली झांसी के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर रविदत्त जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी एकके लहरी, जिला क्रीड़ाधिकारी रतन गुप्ता, संस्थापक खेल जगत फाउंडेशन दीपक पांडे आदि उपस्थित रहे।