फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM,covid 19,CMO,doctor,collage

संक्रामक रोगों की रोकथाम पर सामूहिक प्रयास की जरूरत

Thu, 16 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM,covid 19,CMO,doctor,collage
मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला का दीप प्रज्वलन शुभारंभ करती डीएम प्रियंका निरंजन अन्य - फोटो : ORAI
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में पाथ संस्था और डब्लएचओ के सहयोग से फाइलेरिया, कालाजार एवं डेंगू जैसे संक्रामक रोगों से रोकथाम एवं बचाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन व प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए चिकित्सकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। चिकित्सकों को ऐसे बीमारियों से बचाव के लिए नई-नई जानकारी हासिल करनी होगी। उन्होंने वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम पर विशेष ध्यान देने पर दिया। प्राचार्य डॉ नाथ ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया कि चिकित्सा विज्ञान में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। इससे ज्ञानवर्धन होता है एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों को समझने एवं उनके सही उपचार के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यशाला में मेडिसन विभाग के आचार्य डॉ प्रेमसिंह, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, डॉ जीतम राजपूत, डब्लूएचओ के जोनल कोआर्डिनेटर डॉ नित्यानंद ठाकुर, डॉ दीपक सिंह, मानस शर्मा, डॉ गोपाल कुमार, डॉ प्रदीप गुप्ता ने बीमारियों को लेकर चर्चा की। डॉ रेनू सिंह ने संक्रामक बीमारियों में पैथोजिनेसिस एवं डायग्नोसिस के संबंध में बताया। उपप्राचार्य डॉ आरएन कुशवाहा, सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed