{"_id":"618c05e0ae21ba230f6a91d2","slug":"dm-covid-19-cmo-block-vaccinated-orai-news-knp6631954110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
उरई। कोविड टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन गांवों में अभी पचास फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। उन गांवों में विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को एक-एक गांव का नोडल अधिकारी बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्वयं डकोर ब्लाक के कुकरगांव व कोंच के चमरसेना के टीकाकरण की जिम्मेदारी ली है। सीडीओ एके श्रीवास्तव ने नदीगांव ब्लाक के कुठौंदा व सींगपुरा की जिम्मेदारी ली है।
सीडीओ के मुताबिक, सीएमओ को कदौरा ब्लाक के अकबरपुर व पिपरायां की, डीएफओ को कुठौंद ब्लाक के अजीतापुर व शेखपुुर अहीर की, परियोजना निदेशक को कदौरा ब्लाक के उसरगांव और बबीना की जिम्मेदारी दी। जबकि डीडीओ को महेबा ब्लाक के सोहरापुर व रिनियां की, पशु चिकित्साधिकारी को अतरहेटी और सर्र की, जिला कृषि अधिकारी को माधौगढ़ ब्लाक के बिजदुआ व ऊंचा की, एआर कोआपरेटिव को माधौगढ़ ब्लाक के मिर्जापुर व गढ़िया की दी। वहीं डीपीआरओ को कोंच ब्लाक के पहाड़पुरा व सामी की, डीएसओ को कोंच ब्लाक के पिरौना और बिरगुआ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पीडब्लूडी, जल निगम, लघु सिंचाई, आरईएस, बेतवा नहर, नलकूप के एक्सईएन, डीआईओएस, अपर मुख्य अधिकारी, बीएसए, जिला आबकारी अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उद्यान अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, एआरटीओ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मंडी सचिव, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, उद्योग उपायुक्त को दो-दो गांव की जिम्मेदारी देकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 11 व 12 नवंबर को दो दिवसीय विशेष मेगा टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जबकि उनके कार्यों का समीक्षा 16 नवंबर को होगी।
----------------
फोटो-23-सीएमओ के समझाने पर जोल्हूपुर में टीकाकरण कराते लोग। संवाद
समझाने पर 37 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
उरई। शत प्रतिशत टीकाकरण से संतृप्त गांव का लक्ष्य लेकर सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बुधवार को कदौरा ब्लाक जोल्हूपुर में पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। सीएमओ ने 28 लोगों को पहली और नौ लोगों को दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने गांव की आशा वर्कर रानी और मंजू एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी के साथ घर घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। खुद और समाज की सुरक्षा के लिए सभी को टीकाकरण कराना है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को जिला जजी में विशेष टीकाकरण बूथ बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)