फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   District team tops in painting competition

कानपुर में आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में टीम ने स्थान प्राप्त किया

Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
District team tops in painting competition
जालौन। कानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में नगर की अशोक गहोई एंड संस की टीम ने पहला स्थान जीता। टीम को प्रमाणपत्र और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी विषय पर कानुपर के वीरेंद्र स्वरूप पार्क में पीसीआरए संस्था की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जगहों की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। नगर से पहुंची टीम अशोक गहोई एंड संस के कलाकारों ने पेंटिंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण एवं अक्षय ऊर्जा समाधान के बारे में पेंटिंग बनाकर जागरूक किया। टीम के लीडर मेंबर मोहम्मद मुस्तकीम ने पेंटिंग के माध्यम से बताया की हम प्राकृतिक ऊर्जा जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास के माध्यम से वातावरण को स्वच्छ रख सकते हैं। प्रकृति को भी हरा भरा रख सकते हैं। साथ ही आगामी पीढ़ियों के लिए ईंधन को बचा सकते हैं। निर्णायक मंडल ने टीम द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सराहा और विजेता घोषित किया। अंत में प्रिंसिपल चारु एवं मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने टीम के आर्टिस्ट मोहम्मद मुस्तकीम, विशाल कुशवाहा, मौसम खान, सोनू परिहार, रोहित गुप्ता, पूजा शर्मा व दिव्या दीक्षित को प्रमाणपत्र और 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed