{"_id":"5dfa69e18ebc3e8801066af2","slug":"district-judge-dm-sp-inspects-district-prison-orai-news-knp5330593196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार का जिला जज डीएम एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार का जिला जज डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ कारागार का निरीक्षण किया और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। वहीं, उन्होंने भीषण सर्दी को देखते हुए जेल में अलाव जलवाने की व्यवस्था को देखा। इसके बाद उन्होंने उन बंदियों के बारे में भी जानकारी ली जो शासन द्वारा बाहर से जेल में ट्रांसफर किए गए हैं।
जिला कारागार में बुधवार को जिला जज अनिल कुमार गुप्ता सीजीएम, जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने जिला कारागार में जाकर बैरिकों में बंदियों से बात की।
उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद भंडारे में बनने वाले भोजन और साफ-सफाई को भी देखा। अधिकारियों के लगभग दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सब ठीक मिला।
विज्ञापन
इसके बाद महिला बैरिक और जेल में स्थित अस्पताल में दवाएं के बारे में डाक्टरों से जानकारियां ली। व्यवस्था भी ठीक मिली साथ ही अधिकारियों ने जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा से भी समस्याओं को जाना और जेल के बारे में अंदर की गतिविधियों की जानकारियां ली। जिला कारागार में सर्दी को देखते हुए अलाव की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान जेलर सुनीत कुमार चौहान, डिप्टी जेलर पुष्पेंद्र विक्रम, डिप्टी जेलर होशिला देवी आदि मौजूद रहे