{"_id":"624ddfd883e3443f0a436976","slug":"dios-dm-collage-control-up-board-orai-news-knp689740321","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन मानीटरिंग में दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं मिले मौजूद, अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन मानीटरिंग में दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं मिले मौजूद, अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से की गई ऑनलाइन मानीटरिंग में दो केंद्रों की पोल खुल गई। दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट समय से केंद्र पर नहीं पहुंचे। दोनों को चेतावनी दी गई है।
कंट्रोल रूम से बुधवार की सुबह छह से सात बजे के बीच केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ पांडेय ने ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। जिसमें 70 केंद्रों में से 68 केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समय से उपस्थित मिले। जबकि दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट अंकित कुमार खंड शिक्षा अधिकारी कदौरा व लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुनीत विश्वकर्मा देरी से पहुंचे। इस पर उन्हें चेतावनी जारी की गई।
उधर, डीएम प्रियंका निरंजन ने बंकिम चंद्र चटर्जी इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, राजकीय इंटर कालेज डकोर के परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रुम, लॉग बुक, प्रश्नपत्रों का रखरखाव,सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा का निरीक्षण किया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सचेत रहकर परीक्षा कराने की हिदायत दी। इसके अलावा एडीएम पूनम निगम ने भी जनता इंटर कालेज एट व वैदिक इंटर कालेज सोमई के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। बुधवार को प्रथम पाली में अंग्रेजी व व्यवसायिक विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 19996 में से 18350 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1686 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कंप्यूटर, कृषि विषय की परीक्षा में कुल 344 परीक्षा पंजीकृत थे। जिसमें से 304 परीक्षार्थी पंजीकृत तथा 40 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने बताया कि एमएसवी इंटर कालेज कालपी में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न होने के कारण वहां के केंद्र व्यवस्थापक, आरएनटी इंटर कालेज छिरिया सलेमपुर में कक्ष निरीक्षक प्रियंका रावत, काशी प्रसाद इंटर कालेज कुठौंदा में अलग से स्ट्रांग रूम नहीं पाए जाने पर उन सभी को स्पष्टीकरण देने के निर्देशित किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में सचल दल ने नदीगांव व कोंच में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एडी बेसिक झांसी मंडल ने कालपी व कदौरा का एवं राजकीय हाईस्कूल मुहाना की प्रधानाचार्या निशा दुबे ने उरई नगर क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि कोई नकलची नहीं मिला।