फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Digital X-ray closed in district hospital for three months

जिला अस्पताल में तीन महीने से डिजिटल एक्सरे बंद

Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray closed in district hospital for three months
उरई। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे तीन महीने से बंद है। विभाग अभी तक टूटे कांच को बदलवा नहीं सका है। मरीजों को महंगे दामों पर बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल एक्सरे लगा है। यहां रोजाना 40 से 50 लोगों के डिजिटल एक्सरे चिकित्सक की संस्तुति पर निशुल्क किए जाते हैं। मार्च में डिजिटल एक्सरे का कांच टूट गया था। विकिरण फैलने की आशंका पर कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया था। तभी से मरीज और तीमारदार 300 रुपये में प्राइवेट में डिजिटल एक्सरे कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

तीमारदार रामस्वरूप ने बताया कि उनके दो साल के बेटे शिवा का पैर टूट गया था। डॉक्टर ने डिजिटल एक्सरे लिखा था लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने सादा वाला एक्सरे ही करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले हफ्ते तक आ जाएगा कांच
रेडियोलॉजी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ का कहना है कि डिजिटल एक्सरे का कांच टूट गया है। कांच टूटने से विकिरण फैलने का खतरा है। लिहाजा कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। नया कांच करीब एक लाख 48 हजार का आ रहा है। संबंधित कंपनी को डिमांड लगा दी गई है। 20 हजार रुपये कंपनी के खाते में एडवांस भी भेज दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि अगले हफ्ते तक कांच आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed