फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dhurta Gaushala with fifty cattle starts

शुरू हुई पचास मवेशियों वाली धुरट गोशाला

Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dhurta Gaushala with fifty cattle starts
धुरट गांव में गौशाला का उद्घाटन करते सदर विधायक व सीडीओ - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। सरकार की मंशा है हर ग्राम पंचायत में एक गोशाला खोलकर गांव और गांव के बाहर घूम रहे अन्ना मवेशियों को उसमें बंद किया जाए ताकि किसानों की समस्या को खत्म किया जा सके। यह बात मनरेगा के तहत बनाई गई गोशाला का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर ने कही।
विज्ञापन

एट न्याय पंचायत में पड़ने वाले ग्राम धुरट में चोपरा सरकार के बगल में खाली पड़ी जमीन पर मनरेगा के तहत सात लाख की लागत से बनी गोशाला का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने भी किसानों को चेतावनी दी कि गोशाला सिर्फ अन्ना जानवरों के लिए है न कि पालतू जानवरों के लिए। कहा कि कुछ पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को भी गोशाला में चारे पानी के लिए छोड़ने का प्रयास करते हैं, ऐसे पशुपालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम सचिव रमेश उदैनिया की गोशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे गोशाला पूरी जनपद में माडल के रुप में प्रदर्शित हो रही है। अन्य प्रधानों को इस गोशाला का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि वे अपनी निधि से इस गोशाला की चहारदीवारी बनवाने के लिए धन आवंटित करें। बीडीओ सुदामा शरण दीक्षित ने बताया कि गोशाला की क्षमता 50 जानवरों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव रमेश उदैनिया ने बताया कि शिक्षक दिवस पर पुस्तकालय ग्राम पंचायत भवन धुरट में बनाए गए पुस्तकालय को जनता को समर्पित किया गया है। इस पुस्तकालय में धार्मिक व प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें मिलेगी। इस दौरान ग्राम डीसी मनरेगा अशोक गुप्ता, कोटरा थानाध्यक्ष विनय दिवाकर, एट एसओ अरुण कुमार तिवारी, प्रधान पचोखरा गुरुप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed