फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demonstration of several organizations including Bheem Army, memorandum given

भीम आर्मी समेत कई संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of several organizations including Bheem Army, memorandum given
जालौन जिले के उरई में प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी, ओबीसी का सरकारी नौकरियों में आरक्षण व प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने व सीएए (नागरिकता संशोधन कानून), एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) और एनसीआर यानी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर लागू करने के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन कर शहर में जुलूस निकाला और चौराहे पर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह टाउनहाल में एकत्रित होकर जुलूस निकाला। टाउनहाल से चलकर जुलूस शहर के अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा। कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में अंबेडकर मूर्ति के पास खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ताओं के नारेबाजी से सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया और जुलूस के दौरान कई बार पुलिस व कार्यकर्ताओं बीच झड़प भी हुई। वहीं कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद, मिशन कांशीराम मै हूं, बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच, बहुजन दलित अधिकार मोर्चा, एससीएसटी टीचर्स वेेलफेयर, बामसेफ, रिपब्लिकन पार्टी सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, माधौगढ़ में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में डा बीआर आंबेडकर समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार संविधान के विरोध में अनुच्छेद 14 का अनुमोदन कर सीएए एनआरसी, एनपीआर देश में लागू करना चाहती है। ज्ञापन में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा एससी/एसटी के पदों में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कर संविधान का उल्लघंन किया है। जिससे पूरे देश में एससी/एसटी समाज के लोग आहत हुआ। इस दौरान श्रीराम दिवाकर, रामअवतार, जंगबहादुर, लालाराम, रामसेवक, चिंतामन, प्रयागनारायन, मनीष चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
कालपी। भीम आर्मी के प्रस्तावित भारत बंद को मद्देनजर रखकर रविवार को पुलिस प्रशासन के द्वारा कालपी में दिनभर सतर्कता बरती गई। भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद्र पटेल, एसएसआई आनंद कुमार सिंह तथा पुलिस कर्मी दिनभर नगर में गश्त करते रहे। साप्ताहिक बंदी की वजह से बाजार पहले से ही बंद रहा। चौराहों में पुलिस जवानों की तैनाती रही। वहीं खुफिया तंत्र भी दिनभर सक्रिय रहा।

जालौन जिले के उरई में भीम आर्मी के कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर बैठकर धरना देते

जालौन जिले के उरई में भीम आर्मी के कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर बैठकर धरना देते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed