फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   delhi,DIOS,IAS,DM,team

भारत को जानो प्रतियोगिता में उरई मुख्य शाखा ने लहराया परचम

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
delhi,DIOS,IAS,DM,team
उरई। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य रीजन 2 की रीजनल स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काशी प्रांत, प्रयाग प्रांत, अवध प्रांत, ब्रह्मावर्त प्रांत व बुंदेलखंड प्रांत की टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई। इसमें भारतीय संस्कृति, इतिहास, विज्ञान, खेलकूद, समसामयिक घटनाओं को लेकर सवाल पूछे गए। दोनों वर्गों की प्रतियोगिता में उरई मुख्य शाखा की सरस्वती विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चे अपने समग्र ज्ञान से निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे। चेयरमैन चंद्रसेन जैन ने भावी पीढ़ी को संस्कारित करने पर बल दिया। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री मुकेश जैन ने परिषद की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रीजनल अध्यक्ष डॉ. आरवी श्रीवास्तव ने बुंदेलखंड प्रांत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर परिषद द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, डॉ. सीपी गुप्ता, विक्रांत खंडेलवाल,जीवनराम गुप्त ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य शाखा की महिला सदस्यों एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का संचालन राकेश सचदेवा एवं रीतेश तरसौलिया ने किया। इस दौरान मोहित सिपौलिया,लखनलाल चंदैया,रामनरेश गुप्ता, कल्पना, प्रीति, सुविधा इटौरिया, आदित्य सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विजेताओं को मिली पांच-पांच हजार की छात्रवृत्ति
उरई। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया ने बच्चों को पांच हजार की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की टीमों ने सफलता हासिल की है। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में वत्सल पाठक व प्रिंस ओमर व कनिष्ठ वर्ग में सिद्धांत चतुर्वेदी व प्रिंस गुप्ता ने संयुक्त रुप से सफलता हासिल की है।
-----------
फोटो-22-वत्सल पाठक।
वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र वत्सल पाठक अव्वल रहे हैं। उन्होंने उत्तर मध्य रीजन में पहला स्थान पाया है।
-----
फोटो-23-प्रिंस ओमर।
वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 11 के छात्र प्रिंस ओमर ने सफलता हासिल की है।
---------
फोटो-24-सिद्धांत चतुर्वेदी।
कनिष्ठ वर्ग में सिद्धांत चतुर्वेदी ने बाजी मारी है। सिद्धांत सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा आठ में पढ़ते हैं।
---------
फोटो-25-प्रिंस गुप्ता।
कक्षा आठ में सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यनरत प्रिंस गुप्ता ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अपने वर्ग में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed